कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस जवानों ने किया अभ्यास

कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस जवानों ने किया अभ्यास

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में जिले के सभी थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों के अधिकारी और जवान शामिल हुए। इस दौरान कानून-व्यवस्था की विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास कराया गया। जवानों को दंगा निरोधक उपकरणों के संचालन और उनके प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशसान के अनुसार जिला पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है।