पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा का मौका, 21 सितंबर तक आवेदनः डीसी

पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा का मौका, 21 सितंबर तक आवेदनः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं को 21 सितंबर तक आवेदन करना होगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा 22 नवंबर को अमृतसर से रवाना होगी और पाकिस्तान के विभिन्न सिख धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद 1 दिसंबर को लाहौर स्थित गुरुद्वारा श्री देहरा साहिब से भारत वापसी होगी।

इच्छुक श्रद्धालु निर्धारित दस्तावेजों सहित अपना आवेदन श्री गुरु रामदास निवास, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी, कुरुक्षेत्र, हरियाणा-136118 के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन में नाम, माता-पिता का नाम, पहचान-पत्र, जन्म तिथि व जन्म स्थान, वर्तमान पता, व्यवसाय, पासपोर्ट संख्या, जारी होने की तिथि व स्थान तथा पूर्व में पाकिस्तान यात्रा का विवरण देना अनिवार्य होगा।