आईटीआई हसनगढ़ में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव हसनगढ़ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आईटीआई हसनगढ़ में उपलब्ध हेल्पडेस्क की सहायता से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, एमएईई, एमएमवी., सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, आरएसी सहित कुल 20 व्यवसायों में दाखिले का अवसर है। 17 अगस्त से शुरू होने वाले ऑन-द-स्पॉट दाखिला चरण में अभ्यर्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।
एडीसी ने कहा कि आईटीआई प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। पात्र अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज, योग्यता और अन्य जानकारी admissions.itharyana.gov.in पर प्राप्त कर समय रहते आवेदन करें।
Girish Saini 

