एमकेजेके में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान
रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण से की गई। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में मौलसरी के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण व हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लिया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोफिया एवं डॉ. सविता मलिक ने बताया कि सभी स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता की शपथ ली और कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चला कर लॉन, खेल मैदान और कैंटीन के आसपास के क्षेत्रों में सफाई की।
प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाते हैं।

Girish Saini 

