हरियाणा महिला एवं बाल विकास निगम की नवनियुक्त चेयरपर्सन का गांव खेड़ी साध में हुआ स्वागत
रोहतक, गिरीश सैनी। अपने पैतृक गांव खेड़ी साध पहुंचने पर हरियाणा महिला एवं बाल विकास निगम की नवनियुक्त चेयरपर्सन सुनीता दांगी का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, पूर्व विधायक सरिता नारायण, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सुनीता दांगी ने स्वागत एवं सम्मान के लिए समस्त ग्रामवासियों और भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगी तथा महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
Girish Saini 


