मनोवैज्ञानिक शोध में तकनीक की नई उड़ान, जीजेयू में साइकोपी कार्यशाला
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग द्वारा साइकोपी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों व शोधार्थियों को मनोवैज्ञानिक प्रयोगों के निर्माण, संचालन और अनुसंधान में साइकोपी सॉफ्टवेयर के उपयोग से परिचित कराना था।
सिक्किम विवि, गंगटोक के मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो. स्नेहलता जसवाल ने संसाधन व्यक्ति के रूप में साइकोपी के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रयोगात्मक अनुसंधान में तकनीकी उपकरणों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि डिजिटल व प्रयोगात्मक उपकरणों का ज्ञान शोध की गुणवत्ता और व्यावहारिक कौशल बढ़ाने में सहायक है। डॉ. स्नेहा मित्तल कार्यशाला की समन्वयक रहीं। इसमें विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Girish Saini

