नवोदय प्रवेश की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ीः डीसी

नवोदय प्रवेश की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ीः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने का आह्वान किया। कक्षा 9वीं के लिए सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं और कक्षा 11वीं के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन navodaya.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को आवास, भोजन, शिक्षा, पुस्तकालय और खेलकूद जैसी सुविधाएं निःशुल्क मिलती हैं।