महिला सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्य पर बीपीएसएमवी में राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 फरवरी को

महिला सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्य पर बीपीएसएमवी में राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 फरवरी को

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां का सामाजिक कार्य विभाग 27 फरवरी को "महिला सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्य" विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा।

सेमिनार निदेशक तथा सामाजिक कार्य विभाग की अध्यक्ष डॉ.मंजू पंवार ने बताया कि बतौर मुख्यातिथि महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगी।

मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के प्रो आशुतोष प्रधान संबोधित करेंगे। इग्नू की प्रो-वाइस चांसलर प्रो किरण हजारिका इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगी। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड-1 स्थित आईक्यूएसी कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा प्रायोजित है।/26/02/2024