पौधारोपण से स्वस्थ पर्यावरण का संदेश, यूएचएसआर में लगाए 150 पौधे
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। सुश्रुत ऑडिटोरियम से निदेशक कार्यालय तक करीब 150 औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही जीवन संरक्षण है। बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल संतान की तरह करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण से ही स्वस्थ शरीर और मन का निर्माण संभव है।
कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि हरा भरा परिसर मरीजों और उनके परिजनों को सकारात्मक वातावरण देता है।
डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एम.जी. वशिष्ठ, डीन डॉ. अशोक चौहान डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सविता सिंघल, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. मंजुनाथ बी. सी., एस्टेट ऑफिसर दुष्यंत समेत अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

Girish Saini

