गांव चमारिया के सरकारी स्कूल में मेगा सर्विस कैंप 24 अगस्त कोः डॉ. तरन्नुम खान

गांव चमारिया के सरकारी स्कूल में मेगा सर्विस कैंप 24 अगस्त कोः डॉ. तरन्नुम खान

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन तथा डीएलएसए की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमारिया में 24 अगस्त  को एक मेगा सर्विस कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस कैंप में विभिन्न विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सहायता केंद्र लगाए जाएंगे ताकि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से एसआईआर का कार्य भी किया जाएगा। यह मेगा सर्विस कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा। डीएलएसए की सचिव एवं सीजेएम ने बुधवार को जिला जेल परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया। साथ ही, जन सेवा संस्थान का निरीक्षण कर वहां बच्चों व स्टाफ मेंबर से मुलाकात की।