मडूटा चुनावः अध्यक्ष व सचिव पद पर 6 जुलाई को होगा मुकाबला
कोषाध्यक्ष और सभी कार्यकारिणी सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित।
रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विवि शिक्षक संघ (मडूटा) के वर्ष 2026 के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद पर मतदान होगा, जबकि कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। मतदान 6 जुलाई को होगा।
मडूटा प्रशासक एवं चुनाव अधिकारी प्रो. वजीर नेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रदीप गहलोत (यूआईईटी), डॉ. हरकेश सहरावत (यूआईईटी) तथा डॉ. वनीता रोज (शिक्षा विभाग) ने आवेदन किया है। वहीं, सचिव पद के लिए डॉ. महेश कुमार (फार्मास्युटिकल साइंसेज) और डॉ. सपना शर्मा (फॉरेंसिक साइंस) ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर अरुण हुड्डा (यूआईईटी) तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए डॉ. नवीन खटक, डॉ. अनिल सांगवान, डॉ. गोल्डी पुरी, डॉ. दिव्या, डॉ. राजेश, डॉ. सविता राठी, डॉ. सपना तथा डॉ. महेंद्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
मडूटा के चुनाव के लिए 6 जुलाई को अध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान विवि परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा। चुनाव अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा भी मौजूद रहे।
Girish Saini 


