मनाली की पहाड़ियों में एमडीयू के विद्यार्थियों ने सीखा सर्वेक्षण का हुनर

मनाली की पहाड़ियों में एमडीयू के विद्यार्थियों ने सीखा सर्वेक्षण का हुनर

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूआईईटी के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग पांचवें सेमेस्टर के 49 विद्यार्थियों ने मनाली में आयोजित सर्वेक्षण शिविर में पहाड़ी क्षेत्रों के सर्वेक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस शिविर में विद्यार्थियों ने ऊंचाइयों की माप, भू-आकृतियों के आकलन और सर्वेक्षण की तकनीकी बारीकियां सीखी। प्राध्यापक अमित कुमार और रविश कुमार के पर्यवेक्षण में विद्यार्थियों ने वास्तविक भौगोलिक परिस्थितियों में सर्वेक्षण का अभ्यास किया।