एमडीयू विद्यार्थियों ने युवा उद्यमी चौपाल में सीखे स्टार्टअप के गुर
जेनएच स्टार्टअप समिट’ 26 में 20 विद्यार्थियों ने फाउंडर्स व इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से किया संवाद
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के करीब 20 विद्यार्थियों ने गुरुग्राम में आयोजित जेनएच स्टार्टअप समिट’ 26 की युवा उद्यमी चौपाल में हिस्सा लेकर स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं। समिट का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न सत्रों और मास्टर क्लासेज में स्टार्टअप आइडिया को व्यावसायिक रूप देने, सीमित संसाधनों में उद्यम शुरू करने, एआई आधारित बिजनेस मॉडल विकसित करने, किफायती समाधानों को बड़े स्तर पर पहुंचाने तथा बाजार और ग्राहकों तक प्रभावी पहुंच बनाने के गुर सीखे।
इस दौरान विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों और इंडस्ट्री लीडर्स से सीधे संवाद का अवसर मिला। उन्होंने स्टार्टअप की चुनौतियों, निवेश की संभावनाओं और बाजार की जरूरतों को समझते हुए अपने विचारों को व्यावसायिक रूप देने की नई दृष्टि हासिल की।
आईएचटीएम के प्रो. डॉ. आशीष दहिया दल के प्रभारी रहे, जबकि सेंटर फॉर बायोइनफॉर्मेटिक्स के प्रो. अजीत कुमार ने नोडल अधिकारी के रूप में दौरे का समन्वय किया।

Girish Saini 

