एमडीयूः कौशल शिक्षा केंद्र को मिले नए निदेशक और उपनिदेशक
प्रो. प्रभाकर कौशिक को निदेशक, डॉ. राजेश कुमार को उपनिदेशक की जिम्मेदारी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में पं. दीनदयाल उपाध्याय कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा केंद्र को नया नेतृत्व मिला है। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने यूआईईटी के प्रो. प्रभाकर कौशिक को केंद्र का निदेशक और डॉ. राजेश कुमार को उपनिदेशक नियुक्त किया है। दोनों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने नियुक्तियों की जानकारी दी। प्रो. प्रभाकर कौशिक और डॉ. राजेश कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए कुलपति और विवि प्रशासन का आभार जताते हुए कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत सिंगला, मडूटा प्रधान डॉ. प्रदीप गहलोत, सीडीओई के उपनिदेशक डॉ. हरकेश सहरावत और टीपीओ अरुण हुड्डा सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

Girish Saini

