एमडीयू के शोधार्थी प्रदीप का रेलवे में चयन, बने मुख्य विधिक सहायक
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग के शोधार्थी प्रदीप का भारतीय रेलवे में मुख्य विधिक सहायक के पद पर चयन हुआ है।
विधि विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू ने बताया कि प्रदीप ने वर्ष 2019 में एमडीयू से पंचवर्षीय एलएलबी तथा 2021 में एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वह इसी विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। अध्ययन जारी रखते हुए रेलवे में महत्वपूर्ण विधिक पद हासिल करना उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
प्रो. सोनू ने प्रदीप को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। विभाग के शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी प्रदीप को शुभकामनाएं दी।

Girish Saini 

