एमडीयूः राष्ट्रीय बायोकेमिस्ट्री कार्यशाला आज से, कुलपति प्रो. पूनियाँ करेंगे उद्घाटन

एमडीयूः राष्ट्रीय बायोकेमिस्ट्री कार्यशाला आज से, कुलपति प्रो. पूनियाँ करेंगे उद्घाटन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा 6 से 10 जुलाई तक फ्रंटियर्स इन बायोकेमिकल रिसर्च विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. नर सिंह चौहान ने बताया कि कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ इस कार्यशाला का उद्घाटन 6 जुलाई को सुबह 9:30 बजे पुराने बायोसाइंस भवन के सेमिनार हॉल में करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विवि के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापक, शोधार्थियों के साथ-साथ देश के विभिन्न विवि एवं शोध संस्थानों से आए प्रतिभागी शामिल होंगे। इस पांच दिवसीय कार्यशाला में जैव रसायन अनुसंधान के नवीन आयामों, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक नवाचारों पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।