एमडीयू ने मर्सी चांस की तारीख बढ़ाई, 18 अगस्त तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने स्पेशल/मर्सी चांस के तहत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि वर्ष 2001 या उसके बाद संबंधित पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी विवि के ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 2001 से पहले के विद्यार्थियों को 18 अगस्त तक विवि पहुंचकर फॉर्म और शैक्षणिक विवरण जमा कराने होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
Girish Saini 

