एमडीयूः बीएससी मैथमेटिक्स, बीएससी स्टेटिस्टिक्स, बीएचएमसीटी, बीटीटीएम, एमएचएमसीटी तथा बीबीए हॉस्पिटैलिटी की प्रवेश परीक्षा आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू में स्नातकीय (यूजी) पाठ्यक्रमों- बीएससी मैथमेटिक्स चार वर्षीय, बीएससी स्टेटिस्टिक्स चार वर्षीय तथा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट- बीएचएमसीटी, बीटीटीएम, एमएचएमसीटी तथा बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा आज परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गयी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि और चीफ कंसलटेंट एग्जामिनेशंस डॉ. महाबीर धनखड़ ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर प्रवेश परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीएससी मैथमेटिक्स चार वर्षीय में 219 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 103 अनुपस्थित रहे। बीएससी स्टेटिस्टिक्स चार वर्षीय में 68 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 38 अनुपस्थित रहे, और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट- बीएचएमसीटी, बीटीटीएम, एमएचएमसीटी तथा बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 137 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 30 अनुपस्थित रहे।
निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि 12 जून, शुक्रवार को बीसीए चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 से 11.15 बजे तक, बीए इकोनॉमिक्स चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक तथा बीए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Girish Saini 

