एमडीयू के कर्मचारियों ने सीखे डिजिटल हुनर

एमडीयू के कर्मचारियों ने सीखे डिजिटल हुनर

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में 50 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिजिटल लिटरेसी फॉर एल्डर सिटिजन्स विषयक कार्यक्रम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ने डिजिटल लर्निंग सेंटर के सहयोग से एफडीसी में आयोजित किया।

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने कहा कि ई-ऑफिस और बदलती कार्यप्रणाली के दौर में तकनीकी दक्षता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और कर्मचारियों को नई तकनीक अपनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

डिजिटल लर्निंग सेंटर के निदेशक प्रो. संदीप दलाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और जरूरी उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता अब कार्यकुशलता और आत्मनिर्भरता की जरूरत बन चुकी है। एएससी कोऑर्डिनेटर अशोक सचदेवा ने स्वागत तथा डॉ. नवीन अत्री ने आभार जताया।