एमडीयूः आईसीएसएसआर फेलोशिप के तहत डॉ. मोनिका करेंगी शोध

डॉ. सीमा के मार्गदर्शन में हरियाणा के एमएसएमई में सतत मानव संसाधन प्रबंधन पर होगा अध्ययन

एमडीयूः आईसीएसएसआर फेलोशिप के तहत डॉ. मोनिका करेंगी शोध

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा डॉ. सीमा राठी के मार्गदर्शन में डॉ. मोनिका भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के तहत शोध करेंगी। उनका शोध हरियाणा के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और सुशासन से जुड़ी कार्यप्रणालियों तथा सतत मानव संसाधन प्रबंधन की भूमिका पर केंद्रित होगा।

शोध के माध्यम से एमएसएमई में जिम्मेदार एवं टिकाऊ मानव संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देने में ईएसजी प्रथाओं की भूमिका का अध्ययन किया जाएगा।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने डॉ. सीमा राठी और डॉ. मोनिका को बधाई देते हुए कहा कि एमडीयू गुणवत्तापूर्ण और समाजोपयोगी शोध को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन हरियाणा के एमएसएमई की सामाजिक, पर्यावरणीय और प्रबंधकीय चुनौतियों को समझने में उपयोगी होगा।