स्वरोजगार के लिए एससी युवाओं को 2 लाख तक ऋणः एडीसी

31 दिसंबर तक आवेदन का मौका, परिवार की वार्षिक आय 3 लाख तक जरूरी

स्वरोजगार के लिए एससी युवाओं को 2 लाख तक ऋणः एडीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र आवेदकों को आय अर्जित करने वाली गतिविधियां शुरू करने के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है।

अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र के अनुसार वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये तक, आयु 18 से 45 वर्ष तथा हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आवेदक किसी बैंक, सरकारी वित्तीय संस्था या निगम का पूर्व ऋणी अथवा डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।

बैंक टाइअप योजना में 1.50 लाख, एनएसएफडीसी सूक्ष्म वित्त योजना में 1 लाख और सावधि ऋण योजना में 2 लाख रुपये तक ऋण मिलेगा। एनएसकेएफडीसी योजना के तहत 1 से 2 लाख रुपये तक ऋण लिया जा सकता है।