शिकायतों पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं, सोमवार तक एटीआर अपलोड करें अधिकारीः उपायुक्त सतबीर सिंह
रोहतक, गिरीश सैनी। नवनियुक्त उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर, जनसंवाद, सीपीग्राम्स, सीएम विंडो सहित सभी शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सोमवार तक निपटाई गई शिकायतों की कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) संबंधित पोर्टलों पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के बाद लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और उचित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारी नियमित रूप से लोगों की शिकायतें सुनें और विभागीय कार्रवाई से उन्हें संतुष्ट करें। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
डीसी सतबीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास परियोजनाओं में तेजी लाई जाए तथा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत पोर्टल सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इनके निपटारे की समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए समाधान शिविरों की समीक्षा से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, डीडीपीओ राजपाल चहल, डीआईपीआरओ संजीव सैनी, डीआईओ महेश भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

