एमडीयू के विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आजः सुनित मुखर्जी

प्रवेश परीक्षा 10 से 16 जून तक।

एमडीयू के विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आजः सुनित मुखर्जी

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए एमडीयू में विभिन्न स्नातकीय (यूजी) पाठ्यक्रमों में आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून है। 

एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि बारहवीं कक्षा उपरांत विद्यार्थियों के लिए विवि में करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 7 जून तक कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि एमडीयू में यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बीसीए में 160, बीए-अंग्रेजी में 60, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60, बीबीए में 120, बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 30, बीएससी-गणित में 60, बीएससी गणित एसएफएस में 60, बीएससी-सांख्यिकी में 60, बीए-इतिहास में 60, बीए-अर्थशास्त्र में 60, बीए-लोक प्रशासन में 60, बीपीएचएस में 30 व बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय में 120 तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। इसका अलावा, एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में चार वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में 60 तथा एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में 240 सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम-बीएड में 50 तथा बीए-बीएड में 50 सीटें उपलब्ध हैं।

सुनित मुखर्जी ने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं 10 से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विस्तृत जानकारी विवि वेबसाइट पर उपलब्ध है।