हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्लोगन लेखन में काजल, निबंध लेखन में हर्ष ने बाजी मारी
सांपला, गिरीश सैनी। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्लोगन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को ऐतिहासिक घटनाओं से अवगत कराने के लिए सआदत हसन मंटो की कहानी पर आधारित नाटक टोबा टेक सिंह की स्क्रीनिंग की गई।
स्लोगन लेखन में सुनीता प्रथम, काजल दूसरे व करूणा तीसरे तथा निबंध लेखन में हर्ष प्रथम, तनु दूसरे व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य परम भूषण ने कहा कि ये अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का जन अभियान है। एनएसएस प्रभारी सोमबीर ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Girish Saini 

