कैलाश नगर मंडल ने भाजपा के राजीव कतना व रजनीश धीमान को किया सम्मानित 

कतना व धीमान को भाजपा पंजाब की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है  

कैलाश नगर मंडल ने भाजपा के राजीव कतना व रजनीश धीमान को किया सम्मानित 

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी कैलाश नगर मंडल के अध्यक्ष रोमी मल्होत्रा, जिला मीडिया सचिव सतीश कुमार व भाजपा कैलाश नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर लक्की द्वारा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों राजीव कतना को  फतेगढ़ साहिब का प्रभारी व रजनीश धीमान को पंजाब के खन्ना जिले का प्रभारी बनाने पर सम्मानित किया गया।
भाजपा के मीडिया सचिव सतीश कुमार व लक्की शर्मा ने कहा कि पंजाब के फतेगढ़ साहिब व खन्ना के लोगो को भाजपा के राजीव कतना व रजनीश धीमान की नियुक्ति का बहुत ही फायदा मिलेगा क्योंकि इनको ग्राउंड पर काम करने का पूरा अनुभव हैं। राजीव कतना पहले भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष व रजनीश धीमान जिला महामंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। भाजपा के मीडिया सचिव सतीश कुमार ,मॉडल अध्यक्ष रोमी मल्होत्रा, राज किशोर लक्की ने भाजपा हाईकमान का बहुत बहुत धन्यवाद किया जिन्होंने मेहनती कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारी सौंपी हैं।