जेएनवी घुसकानी का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशतः डीसी सचिन गुप्ता

जेएनवी घुसकानी का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशतः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता ने गांव घुसकानी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विद्यालय का यह उत्कृष्ट परिणाम बेहतर शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है।

उपायुक्त ने विद्यालय के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राचार्य एस.एस. शेखावत, उप-प्राचार्य फिरोज खां सहित, समर्पित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय के टॉप-5 विद्यार्थियों में महक ने 96.20 प्रतिशत, तमन्ना ने 95.80 प्रतिशत, अंकित ने 94.20 प्रतिशत, साहिल ने 94 प्रतिशत और भोमिता ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।