जाट कॉलेज ने जीती इंटर कॉलेज वॉलीबॉल ट्रॉफी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की इंटर कॉलेज वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में जाट कॉलेज, रोहतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। राजकीय महाविद्यालय, बादली में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।
यूटीडी, एमडीयू रोहतक की टीम उपविजेता रही, जबकि राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमडीयू के खेल निदेशक कुलताज सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्राचार्य डॉ. आनंद कादयान और सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Girish Saini

