जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय बड़ा बाजार स्थित जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैन सभा द्वारा आयोजित समारोह में कमेटी सदस्यों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन सभा के प्रधान एवं मुख्य अतिथि रवि जैन सहित अतुल जैन, मनीष जैन, अमित जैन, मुकेश जैन और राजीव जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतिष्ठाचार्य पं. धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में विधिवत रूप से आयोजित हवन में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने आहुतियां दी। विद्यार्थियों ने नौ बार णमोकार मंत्र का जाप किया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। वक्ताओं ने विद्यालय की 121 वर्षों की शैक्षणिक विरासत को सराहा। प्राचार्य ने अतिथियों को माला, शॉल, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।