योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ जीजेयू में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के योग विज्ञान विभाग द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस साल की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग के अनुरूप प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव, चिंता और विभिन्न बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रो. शबनम जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा योगमय प्रस्तुति दी गई।
Girish Saini 


