विद्यार्थियों को योग दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया

विद्यार्थियों को योग दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया

बरवाला, गिरीश सैनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर स्थानीय नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल  में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 180 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन पारीक ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक पंकज ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।