एमडीयू में समावेशी स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांकेतिक भाषा में देशभक्ति गीतों ने मोहा मन
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज द्वारा आयोजित समावेशी स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों, मूक-बधिर शिक्षकों तथा हरियाणा की करीब 10 प्रमुख मूक-बधिर संस्थाओं एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि हिमांशु ग्रोवर ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें समान अवसर देने पर जोर दिया।
कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया ने कहा कि विवि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए समान अवसर और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। समारोह का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़ की पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नृत्यांगना अशिमा की प्रस्तुति रही। इसके बाद विद्यार्थियों ने भारतीय सांकेतिक भाषा में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
केंद्र निदेशक प्रो. प्रतिमा देवी ने स्वागत किया और अतिरिक्त निदेशक प्रो. योगेंद्र कुमार ने आभार जताया।
Girish Saini 

