एचएसएनसीबी टीम ने रोहतक में 11.58 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की सोनीपत यूनिट ने रैनकपुरा खोखराकोट में कार्रवाई करते हुए 11.58 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शीशपाल, निवासी रैनकपुरा खोखराकोट के रूप में हुई है।
यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि शीशपाल काली माता मंदिर की ओर जाने वाली गली के मोड़ पर हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 11.58 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थाना शहर रोहतक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई और उसके नेटवर्क का पता लगा रही है।

Girish Saini 

