डॉ. आंबेडकर और संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलकर ही होगा समाज का समग्र विकासः शिक्षा मंत्री ढांडा
नेहरू कॉलोनी में किया संत कबीर लाइब्रेरी का उद्घाटन।
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार और संत कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज डॉ. आंबेडकर द्वारा दिखाए गए शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलकर ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।
शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को स्थानीय नेहरू कॉलोनी में धानक सभा द्वारा निर्मित संत कबीर लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि समाज के शिक्षित, सक्षम एवं स्थापित लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में हर संभव सहयोग दें। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाती है। उन्होंने धानक सभा द्वारा समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर राम अवतार, स्वामी स्वदेश कबीर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को समाज के विकास का आधार बताया।
Girish Saini 


