विश्व दृष्टि दिवस पर 300 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच

सांपला में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

विश्व दृष्टि दिवस पर 300 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच

सांपला, गिरीश सैनी। सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय, सांपला में विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. संतोष हुड्डा के दिशा-निर्देशन में आयोजित शिविर में करीब 300 छात्राओं, स्टाफ सदस्यों और अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

बतौर मुख्य अतिथि, एसडीएम अंकिता पुवार और विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। कॉलेज वाईआरसी एवं एनएसएस इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित शिविर में नेत्र, दंत, हड्डी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां दी गई और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। विश्व दृष्टि दिवस पर नियमित नेत्र जांच के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

नोडल अधिकारी डॉ. प्रीतम श्योराण ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना है।