चिड़ी में स्वास्थ्य शिविर, 430 ग्रामीणों की हुई जांच

चिड़ी में स्वास्थ्य शिविर, 430 ग्रामीणों की हुई जांच

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतपाल सिंह की अध्यक्षता में लगे शिविर का शुभारंभ सरपंच एडवोकेट नवीन ने किया। आसपास के गांवों से पहुंचे 430 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हड्डी, आंख, दंत, स्त्री रोग, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। 62 हीमोग्लोबिन जांच में सात लोग एनीमिक मिले, जबकि 68 मधुमेह जांच में छह मरीज मिले। मरीजों को 282 प्रकार की दवाएं वितरित की गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता नुक्कड़ नाटक भी हुआ। ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।