एचसीएस अधिकारी शुभम ने संभाला रोहतक के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार

एचसीएस अधिकारी शुभम ने संभाला रोहतक के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) 2023 बैच के अधिकारी शुभम ने रोहतक में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

वह इससे पूर्व मंडलायुक्त रोहतक के कार्यालय में ओएसडी, करनाल में चुनावों के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, उपायुक्त दादरी के ओएसडी तथा हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एचआरईआरए) में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। झज्जर जिले के निवासी शुभम सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन को संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।