अग्रसेन जयंती पर रोहतक में दो दिन होंगे भव्य आयोजन, शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

अग्रसेन जयंती पर रोहतक में दो दिन होंगे भव्य आयोजन, शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

रोहतक, गिरीश सैनी। महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा 10 और 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ट्रस्ट चेयरमैन राजेश जैन ने बताया कि कार्यक्रमों में महाराजा अग्रसेन के एक ईंट, एक रुपया सिद्धांत को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को अग्र रत्न सम्मान दिया जाएगा। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को अप्रोच रोड पर सुबह रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और विशाल भंडारा होगा। शाम को वैश्य महिला महाविद्यालय में भजन संध्या और 108 कुंडीय हवन आयोजित किया जाएगा।

वहीं, 11 अक्टूबर को एक रुपया, एक ईंट चौक पर ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह होगा। दोपहर में महाराजा अग्रसेन मंदिर में महाआरती के बाद शाम 4:15 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान सुशील गुप्ता, लोकेश जैन, सन्नी निझावन, राजीव जैन सहित अन्य मौजूद रहे।