भजनों और रामायण की प्रस्तुतियों से गूंजा जीजेयू का दीपावली मेला

भजनों और रामायण की प्रस्तुतियों से गूंजा जीजेयू का दीपावली मेला

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के गर्ल्स हॉस्टल कॉम्प्लेक्स में प्रकाश, संस्कृति और एकजुटता की थीम पर दीपावली मेला-2026 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रजनी शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। शुभारंभ भजन क्लब की भक्तिमय प्रस्तुतियों से हुआ। छात्राओं ने रामायण प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आगमन और दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया। अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

मेले में छात्राओं ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता की झलक दिखलाई। दीपों की रोशनी और आकर्षक सजावट से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया।

चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सुजाता सांघी ने छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. विनिता ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।