जीजेयूः इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम की रिक्त 87 सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग आज

जीजेयूः इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम की रिक्त 87 सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग आज

हिसार, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कॉमर्स विभाग द्वारा इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम कार्यक्रम की दूसरी काउंसलिंग 9 जुलाई  को होगी।

विभागाध्यक्षा डा. निधि तुरान ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया चौ. रणबीर सिंह ऑडिटोरियम के सेमिनार हॉल नंबर-1 में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लाएं।

डा. निधि ने बताया कि विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम कार्यक्रम की सीटों की संख्या इस साल 120 से बढ़ाकर 240 कर दी गई है। वर्तमान में 240 सीटों में से 153 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जबकि 87 सीटें रिक्त हैं। दूसरी काउंसलिंग के दौरान इन 87 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।