कम्युनिकेशन, कॉन्फिडेंस और प्रोफेशनलिज्म से करियर को नई उड़ान

कम्युनिकेशन, कॉन्फिडेंस और प्रोफेशनलिज्म से करियर को नई उड़ान

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के करियर एवं काउंसलिंग सेल द्वारा महेंद्रा प्राइड क्लासरूम (नांदी ग्रुप) के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। करियर ग्रोथ के लिए कम्युनिकेशन, कॉन्फिडेंस और प्रोफेशनलिज्म विषय पर आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को संचार कौशल, आत्मविश्वास और पेशेवर दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

मुख्य प्रशिक्षक लर्निंग एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट एवं सीनियर कॉर्पोरेट ट्रेनर विनीत कुमार ने व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को जरूरी कौशल सिखाए। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. आशा खरब ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसी कार्यशालाओं में भाग लेने पर जोर दिया। डॉ. सविता मलिक ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रेखा, मोना और डॉ. सुप्रभा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।