अपने जीवन को गीता के उपदेशों के अनुसार दें सही दिशाः कुलपति प्रो. सुदेश
खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित वैश्विक गीता पाठ में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। 'एक मिनट एक साथ गीता पाठ' नामक इस वैश्विक गीता पाठ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सहित अन्य गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।
कुलपति प्रो. सुदेश ने विवि हितधारकों के नाम अपने संदेश में कहा कि जीवन के हर पहलू से जुड़ी हुई गीता हमें धर्म, कर्म, योग, भक्ति, और भला-बुरा समझने में मदद करती है। कुलपति ने कहा कि गीता जयंती का महत्व इस बात में है कि हम अपने जीवन को गीता के उपदेशों के अनुसार सही दिशा दे सकें।
उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में 18 हजार बच्चों ने एक स्थान पर बैठकर गीता के मंत्रों का उच्चारण किया और पूरे विश्व भर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। यह वैश्विक गीता पाठ बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए समर्पित रहा।
Girish Saini 

