आईएचएम में घर के स्वाद-होम शेफ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 7 अगस्त को
घरेलू शेफ्स को मिलेगा अपनी पाक कला दिखाने का मौका।
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय तिलयार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) द्वारा 'घर के स्वाद – होम शेफ प्रतियोगिता 2026' का आयोजन 7 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
आईएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य घरेलू शेफ्स और पाक कला के शौकीनों को अपना हुनर दिखाने का मौका प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक आईएचएम, रोहतक के बेसिक ट्रेनिंग रेस्टोरेंट (बीटीआर) एवं एडवांस ट्रेनिंग रेस्टोरेंट (एटीआर) में होगा।
देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी तीन श्रेणियों में हिस्सा ले सकेंगे, जिसमें स्ट्रीट फूड चैलेंज, क्रिएटिव सलाद चैलेंज तथा मॉकटेल चैलेंज शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति प्रतिभागी निर्धारित किया गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी 5 अगस्त (बुधवार) तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
आईएचएम प्रबंधन ने क्षेत्र के घरेलू शेफ्स और भोजन प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Girish Saini 

