विशेष सफाई अभियान चलाकर हटाया कूड़ा-करकट, नागरिकों को किया जागरूक
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम द्वारा जन भागीदारी से वार्ड नंबर 4 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और 60 फूटा रोड पर माता दरवाजा से जींद रोड तक सफाई करवाई गई। इस दौरान सड़क किनारे और आसपास जमा कूड़े-कचरे को हटाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों व संसाधनों की मदद ली गई।
नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना है। निगम की टीमें लोगों को खुले में कूड़ा न डालने, कूड़ा निर्धारित वाहन में देने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक कर रही हैं। उन्होंने स्वच्छ शहर के लिए जनभागीदारी को जरूरी बताया।

Girish Saini

