समाजसेवी श्रीकृष्ण जैन को पूर्व सीएम हुड्डा ने दी श्रद्धांजलि

समाजसेवी श्रीकृष्ण जैन को पूर्व सीएम हुड्डा ने दी श्रद्धांजलि

रोहतक, गिरीश सैनी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने समाजसेवी, वैश्य शिक्षण संस्थानों के पूर्व अध्यक्ष एवं जैन तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण जैन (सिटी केबल वाले) के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत जैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि श्रीकृष्ण जैन का परिवार धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने परिजनों से समाजसेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक भारत भूषण बत्रा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जैन का गत 17 अगस्त को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी वीरवार 27 अगस्त को दोपहर 2.0 से 3.30 बजे तक पुरानी आईटीआई मैदान स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में होगी