पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का शुभारम्भ
सांपला, गिरीश सैनी। राजकीय महाविद्यालय, सांपला में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ परमभूषण आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का ज्ञान प्रत्येक छात्रा के लिए अनिवार्य है, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में वह अपनी रक्षा कर सके।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ आशा ने बताया कि ये प्रशिक्षण शिविर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने एवं आत्मविश्वासी बनाने में सहायक होगा। शिविर के पहले दिन प्रशिक्षक पूजा ने आत्मरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया और विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। 21 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Girish Saini 


