एनजेडओएकॉन 2026 के दौरान एनाटॉमी विभाग में पहली कैडेवरिक कार्यशाला आयोजित

ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।

एनजेडओएकॉन 2026 के दौरान एनाटॉमी विभाग में पहली कैडेवरिक कार्यशाला आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के हड्डी रोग विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय 44वें नॉर्थ जोन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (एनजेडओएकॉन) 2026 के तहत पीजीआईएमएस के शरीर रचना (एनाटॉमी) विभाग में पहली कैडेवरिक वर्कशॉप आयोजित की गई।

कैडेवरिक वर्कशॉप की कोऑर्डिनेटर डॉ. आरती एवं डॉ. कमल सिंह ने इस वर्कशॉप को संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा कि  पहली बार पीजीआईएमएस, रोहतक में इस प्रकार की कैडेवरिक वर्कशॉप आयोजित की गई है। डॉ. आरती ने बताया कि इस वर्कशाप के माध्यम से ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों को व्यावहारिक प्रशिक्षण का उत्कृष्ट अवसर मिला और सर्जनों को प्रत्यक्ष अभ्यास का अनुभव प्राप्त हुआ।

ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. रूप सिंह, डॉ. आशीष देवगन एवं डॉ. जितेन्द्र वाधवानी ने एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. राठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से ऑर्थोपेडिक सर्जनों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विभिन्न सत्रों के तहत घुटना आर्थ्रोस्कोपी सत्र में 20 प्रतिभागियों व 10 फैकल्टी सदस्य, स्पाइन वर्कशॉप में 12 प्रतिभागियों व 7 फैकल्टी सदस्य तथा प्राइमरी नी आर्थ्रोप्लास्टी में 15 प्रतिभागियों व 8 फैकल्टी सदस्य ने भाग लिया। इस दौरान ऑर्थोपेडिक्स विभाग से डॉ. अजय श्योराण, डॉ. उमेश यादव, डॉ. साहिल अरोड़ा एवं एनाटॉमी विभाग से डॉ. एलेक्स लॉरेंस सहित प्रतिभागी मौजूद रहे।