प्राकृतिक आपदा में फसल नुकसान होने पर किसान समय पर करें शिकायत दर्जः उपायुक्त सचिन गुप्ता
72 घंटे के भीतर पोर्टल, ऐप या टोल फ्री नंबर 14447 पर दें जानकारी।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के किसानों से आह्वान किया है कि यदि प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी फसल को नुकसान होता है, तो वे अपनी शिकायत निर्धारित समयावधि में अवश्य दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को हरियाणा सरकार द्वारा प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में राहत मिल सके।
उपायुक्त ने बताया कि फसल क्षति की शिकायत 72 घंटे के भीतर दर्ज कराना अनिवार्य है। इसके लिए किसान ‘कृषि रक्षक’ मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं, वहीं टोल फ्री नंबर 14447 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि किसानों का प्रीमियम कटने के बाद उसे निर्धारित समय में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि दावों के निपटान में किसी प्रकार की देरी न हो।

Girish Saini 

