किसान नेता राजू मान ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया
कांग्रेस का नशा मुक्ति अभियान 14वें दिन भी जारी।
बाढ़डा, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक के संयोजन में चल रही नशा मुक्ति संदेश यात्रा के दौरान ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा युवाओं के लिए बहुत घातक और जानलेवा है। उन्होंने कहा कि किसी समय हरियाणा को दूध दही का खाना के रूप में जाना जाता था, लेकिन दुर्भाग्य है कि अब यहां दूध दही की जगह सूखे नशे ने ले ली है।
कांग्रेस पार्टी की नशा मुक्ति संदेश यात्रा वीरवार को गांव उमरवास, जीतपुरा, भारीवास, हड़ौदी व हड़ौदा पहुंची। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले भर में नशा मुक्ति संदेश यात्रा निकाली जा रही है।
इस दौरान यात्रा संयोजक दलीप सिंह सांगवान, जिला सचिव वीरेंद्र ढिल्लू, जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, रोहताश खटीक, सरपंच रामचन्द्र, शीशराम यादव, अजीत आर्य, एडवोकेट सोमबीर सिंह, विजय मोटू, कपूर सिंह, मंदीप सिंह, शमशेर जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
Girish Saini 


