विश्व दृष्टि दिवस पर 50 से अधिक लोगों की नेत्र जांच

विश्व दृष्टि दिवस पर 50 से अधिक लोगों की नेत्र जांच

सांपला, गिरीश सैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांपला में 27वां विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम अपनी आँखों से प्यार करो रही।

नेत्र अधिकारी प्रमोद कुमार ने लोगों को मोतियाबिंद, काला मोतिया, डायबिटिक रेटिनोपैथी और बच्चों में कमजोर नजर के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंखों की नियमित जांच दृष्टि बचाने के साथ बेहतर सामाजिक भविष्य के लिए भी जरूरी है। उन्होंने वर्ष में कम से कम एक बार आंखों की जांच कराने तथा मोबाइल और स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में 50 से अधिक मरीजों की निशुल्क नेत्र जांच की गई। इस दौरान डॉ. विवेक सहित सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।