खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिक्षा भारती की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिक्षा भारती की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रोहतक, गिरीश सैनी । शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर शाखा के विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर में आयोजित खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मे बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में खंड स्तरीय निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, भाषण, संवाद, गीता श्लोक उच्चारण, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शिक्षा भारती से खुशी, नेहा व गुन ने निबंध, चेतांशा, कृतिका, हेमंत, शुभ व नीलीशा ने पेंटिंग, कनक ने भाषण, पल्लवी, तनु, तारिता, सारा, तन्वी व सुयशा ने गीता श्लोक उच्चारण तथा तान्या व सौम्या ने श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  प्राचार्य ममता भोला ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।